फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड की इस सीट ने छुड़ाए भाजपा के पसीने

Wed, 23 Apr 2014 11:28 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
भले ही खुले में स्वीकार नहीं किया जा रहा हो पर मंगलवार को भाजपा ने अपने कठिन सीट टिहरी की समीक्षा से चुनाव लेखे जोखे की शुरूआत की।
विज्ञापन


बयानबाजी से बचने की सलाह
प्रदेश प्रभारी रामलाल ने नेताओं को एकजुट रहने और कमजोर कड़ियों को दुरुस्त करने की नसीहत दी। प्रदेश प्रभारी ने प्रदेश को बयानबाजी से बचने की सलाह दी है।

चुनाव अभियान तेज होने के साथ भाजपा ने प्रदेश की संसदीय सीटों पर प्रचार अभियान की समीक्षा शुरू कर दी है।

इसी कड़ी में प्रदेश प्रभारी रामलाल ने टिहरी संसदीय सीट में प्रदेश लीडरशिप और टिहरी प्रचार संचालन समिति से सीट प्रचार अभियान का हाल जाना।

टिहरी लोकसभा क्षेत्र ही एकमात्र सीट है जहां से भाजपा की निवर्तमान सांसद माला राज्य लक्ष्मी शह चुनावी मैदान में है। यहां भाजपा को एंटी इनकम्बेंसी फेक्टर भी झेलना पड़ सकता है।
विज्ञापन


गढ़वाल मंडल में भाजपा शीर्ष नेतृत्व टिहरी में कड़ा मुकाबला मान रहा है। समीक्षा बैठक में कांग्रेस प्रत्याशी साकेत बहुगुणा को घेरे जाने वाले मुद्दों को बूथ स्तर पर प्रचारित करने के लिए संचालन समिति को अभियान तेज करने के निर्देश दिए गए।

आपदा, वन रैंक वन पेंशन, भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों जनता के बीच ले जाने की सलाह दी गई। प्रदेश नेतृत्व को टिहरी सीट पर फोकस बढ़ाने के लिए कहा गया।

मुन्ना सिंह चौहान को मना लेने का दावा
पार्टी इस सीट पर भाजपा में आपसी टकराव को लेकर भी चिंतित है, हालांकि टिकट के दावेदार मुन्ना सिंह चौहान को मना लेने का दावा भाजपा करती रही है।

प्रदेश प्रभारी ने नेताओं को बयानबाजी से बचने की सलाह भी दी है।

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष तीरथ सिंह रावत, नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट, टिहरी लोकसभा पालक हरबंस कूपर, प्रदेश मीडिया प्रभारी उमेश अग्रवाल, महामंत्री संगठन संजय कुमार, पूर्व मंत्री खजान दास, मुन्ना चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन


बैठक में किन्हीं कारणों से राष्ट्रीय पदाधिकारी त्रिवेंद्र सिंह रावत नहीं पहुंच पाए, जबकि टिहरी प्रत्याशी माला राज्यलक्ष्मी शाह को उनके प्रचार कार्यक्रमों के चलते शामिल नहीं किया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें