फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: लोक गायक पवन सेमवाल सहित दो को हुई जेल, वाहन में आगजनी और अभद्रता का आरोप

Wed, 10 Jun 2026 08:32 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी

सार

वीरेंद्र सिंह नेगी ने पुलिस को दी नामजद तहरीर देकर उनकी बाइक में आग लगाने और उनके साथ अभद्र व्यवहार होने की शिकायत पुलिस को दी थी।
विज्ञापन
लोक गायक सेमवाल सहित दो आरोपी जेल भेजे गए - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंबा पुलिस ने थाना क्षेत्र के नकोट में एक दोपहिया वाहन में आग लगाने और गाली-गलौज कर अभद्र व्यवहार करने के आरोप में लोक गायक पवन सेमवाल व एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। विधिक कार्यवाही के बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया गया।

विज्ञापन


एसएसपी श्वेता चौबे ने बताया कि नकोट बाजार निवासी वीरेंद्र सिंह नेगी ने पुलिस को दी नामजद तहरीर में बताया था, कि 30 मई की रात को उनकी स्कूटी संख्या यूके 14 जे- 4945 को आग लगा दी गई और उनके साथ गाली-गलौज कर अभद्रता की गई। तहरीर के आधार पर जांच शुरू की।

Uttarakhand: फूलों की घाटी से लापता हुआ हरियाणा का पर्यटक, नहीं पा रहा संपर्क, पुलिस-एसडीआरएफ खोज में जुटी
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान साक्ष्यों के आधार पर घटना में संलिप्तता पाए जाने पर नामजद अभियुक्त दीपक सिंह नेगी निवासी ग्राम नैल थाना चंबा और पवन सेमवाल निवासी ग्राम चाका पिछवाड़ा थाना हिंडोलाखा को चंबा क्षेत्र से गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेजा गया है।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें