साहिया। खत सिलगांव के सुरेऊ गांव की बेटियों ने बुधवार को नाग देवता के मंदिर में भंडारा दिया। विवाहित और अविवाहित बेटियों ने देवता के दर्शन कर खुशहाली की कामना की। सुबह से मंदिर में बेटियों ने देव दर्शन किए। अन्य गांवों से भी विवाहित बेटियां सुरेऊ पहुंची और भंडारे में शामिल हुई। भंडारे के बाद पूरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। गांव के लोगों ने भी इसमें भाग लिया। बेटियों ने नाग देवता से अपने परिवार और गांव की खुशहाली मांगी।
इस मौके पर मीन सिंह चौहान, दान सिंह चौहान, पूरण सिंह चौहान, गुलाब सिंह, स्वरुप सिंह चौहान, कुंवर सिंह, लाल सिंह, मनिया चौहान, सूरत सिंह चौहान, अतर सिंह चौहान और वीरेंद्र सिंह सहित कई अन्य लोग, महिलाएं व ध्यांटूडिया मौजूद थे।