फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: जाख-डोबरा-भल्डियाना मोटर मार्ग पर दरका पहाड़, सड़क पर गिरा भारी मात्रा में मलबा, यातायात ठप

Tue, 19 May 2026 08:18 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी

सार

निर्माण कार्य के दौरान अचानक पहाड़ टूटने से भारी मात्रा में मलबा सड़क पर आ गिरा, जिससे मार्ग अवरुद्ध हो गया।
विज्ञापन
भूस्खलन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टिहरी जिले के प्रतापनगर और थौलधार ब्लॉक के गांवों को जोड़ने वाला जाख-डोबरा-भल्डियाना मोटर मार्ग मंगलवार को पहाड़ी दरकने से यातायात के लिए बाधित हो गया। मार्ग पर भारी मात्रा में मलबा आने से आवाजाही पूरी तरह ठप हो गया। लंबगांव, प्रतापनगर जाने वाले लोगों को पीपलडाली की लंबी दूरी तय कर आवागमन करना पड़ रहा है। इन दिनों रिंग रोड परियोजना के तहत जाख-डोबरा-भल्डियाना मोटर मार्ग पर चौड़ीकरण कार्य चल रहा है।

विज्ञापन


निर्माण कार्य के दौरान अपराह्न के समय अचानक पहाड़ टूटने से भारी मात्रा में मलबा सड़क पर आ गिरा, जिससे मार्ग अवरुद्ध हो गया। सड़क बंद होने से दोनों ब्लॉकों के ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Chamoli: रुद्रनाथ यात्रा में उमड़ा तीर्थयात्रियों का सैलाब, 200 के ठहरने की व्यवस्था, पहुंच गए 600 श्रद्धालु
विज्ञापन
विज्ञापन



जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी बृजेश भट्ट ने बताया कि मार्ग से मलबा हटाने का कार्य चल रहा है। मलबा अधिक मात्रा में होने के कारण सड़क को यातायात के लिए बहाल करने में समय लग सकता है। उन्होंने बताया कि देर रात या बुधवार सुबह तक मार्ग पर यातायात सुचारु होने की संभावना है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें