फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri: पैतृक गांव में यमुना तट पर हुई दिवंगत निशानेबाज जसपाल राणा की मां की अंत्येष्टि, नम आंखों से दी विदाई

Mon, 29 Jun 2026 03:48 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, नैनबाग(टिहरी)

सार

अभी कुछ दिन पूर्व अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज जसपाल राणा का निधन हुआ था। वहीं, अब  उनकी माता की लंबी बीमारी के कारण मौत हुई है। 
विज्ञापन
दिवंगत जसपाल राणा की मां का अंतिम संस्कार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिवंगत निशानेबाज  जसपाल राणा की मां श्यामा देवी का टिहरी में यमुना नदी के तट पर अंतिम संस्कार किया गया। बीते दिन उनका दिल्ली में निधन हो गया था। आज उनका अंतिम संस्कार पैतृक गांव चिलामू नैनबाग में किया गया। हजारों की संख्या में लोग सम्मिलित हुए और नम आंखों से लोगों ने उनको अंतिम विदाई दी। नैनबाग सुमन क्यारी बाजार शोक में पूर्णतया बंद रहा।

विज्ञापन


प्रधान नैनबाग मनीष चौहान ने कहा कि अभी कुछ दिन पूर्व अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज जसपाल राणा की मृत्यु हुई और आज उनकी माता की लंबी बीमारी के कारण मृत्यु हुई है। जसपाल राणा के पिता नारायण सिंह राणा के ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

Uttarakhand: दिवंगत निशानेबाज जसपाल राणा की माता का निधन, बेटे के जन्मदिन के दिन मां ने दुनिया को कहा अलविदा

विज्ञापन
विज्ञापन

मसूरी नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी ने कहा कि गोल्डन बॉय के नाम से विख्यात जसपाल राणा के जाने व उनकी माता के देहांत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। इस दुख की घड़ी में भगवान से प्रार्थना है कि उनके परिवार को सहनशक्ति प्रदान करने की शक्ति प्रदान करें।

श्यामा देवी को मुखाग्नि उनके छोटे बेटे सुभाष राणा व जसपाल राणा के पुत्र युवराज सिंह ने दी। उनकी बेटी सुषमा राणा सिंह ने भी कंधा लगाकर अपनी मां को नम आंखों से अंतिम विदाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें