टीम ने खाई में जाकर जांच की तो वहां मनीष का शव पड़ा हुआ मिला। चंबा थाना अध्यक्ष लखपत सिंह बुटोला ने बताया कि शाम छह बजे कड़ी मशक्कत के बाद शव को खाई से बाहर निकाला गया। पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल बौराड़ी भेजा गया है।
मृतक के पिता खेती-बाड़ी करते हैं और बड़ा भाई देहरादून में एक कंपनी में कार्यरत है। इस घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने पुलिस से इस मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।
थाना अध्यक्ष बुटोला ने बताया कि घटना की जांच जारी है। यह पता लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं कि यह हादसा था या कोई अन्य कारण। हालांकि, परिजनों की ओर से अभी तक कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है।