दूसरी ओर, अध्यक्ष पद पर पंवार के निर्वाचित होने पर भाजपाइयों ने बाजार में विजयी जुलूस निकालकर खुशी का इजहार किया। इस मौके भाजपा जिलाध्यक्ष उदय रावत, युवा मोर्चा अध्यक्ष मनीष राणा, साकेत बिजल्वाण, मंगल सिंह गुसाईं सचिन भंडारी, उज्जवल कोहली, उत्सव कोहली, राजवीर पुंडीर आदि मौजूद रहे।
वार्ड सभासद के 15 प्रत्याशियों के बीच होगा मुकाबला
स्थानीय निकाय चुनाव में नाम वापसी के अंतिम दिन आज वार्ड सभासद पद के लिए वार्ड नंबर पांच से आशा देवी ने नामांकन पत्र वापस लिया। 7 वार्ड सदस्य वाली नगर पालिका परिषद नरेंद्रनगर में वार्ड सभासद पद के लिए अब कुल 15 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गए है। सहायक निर्वाचन अधिकारी सचिन कुमार ने बताया कि वार्ड पांच की एक प्रत्याशी ने नामांकन वापस लिया है। 9 जून को वार्ड सभासद पद के लिए 8 बूथों पर मतदान होगा।