फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीशमबाड़ा पहुंच आंदोलनकारियों से मिली टिहरी सांसद

विज्ञापन
शीशमबाड़ा स्थित प्रदर्शन स्थल पर लोगों से मुलाकात करतीं सांसद रानी राज्यलक्ष्मी शाह और विधायक स - फोटो : VIKAS NAGAR
विज्ञापन
टिहरी सांसद रानी राज्य लक्ष्मी शाह ने शुक्रवार को शीशमबाड़ा पहुंच सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट के खिलाफ धरने पर बैठे लोगों से मुलाकात की। सांसद ने लोगों को आश्वासन दिया कि शीघ्र ही प्लांट के मुद्दे पर शीघ्र कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में मुख्यमंत्री से भी वार्ता की जाएगी। उन्होंने प्लांट का भी निरीक्षण किया। जहां अव्यवस्थाएं देख उन्होंने नाराजगी व्यक्त की।
विज्ञापन

प्लांट के विरोध में धरन देते लोगों ने टिहरी सांसद को बताया कि वह बीते 103 दिन से वह प्लांट के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं बावजूद सरकार उनकी मांग को पूरा नहीं कर रही है। आरोप लगाया कि प्लांट बिना एनओसी और फर्जी रिपोर्ट के आधार पर संचालित हो रहा है। टिहरी सांसद ने कहा कि लोगों के आरोपों की जांच कराई जाएगी। यदि सभी आरोप सही पाए तो दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। विधायक सहदेव पुंडीर ने कहा कि प्लांट को बंद करने के लिए वह मुख्यमंत्री से वार्ता करेंगे। इसके बाद भी यदि हल नहीं निकला तो वह लोगों के साथ धरने पर बैठेंगे। निस्तारण केंद्र को अब क्षेत्र में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
प्रदर्शन करने वालों में सतपाल धानिया, सुधीर रावत, शशि कुमार, सीएम जोशी, भगत सिंह राठौर, अनिल नौटियाल, आशा रावत, नीलम थापा, पूनम पंवार, रीता शर्मा, राजेश शर्मा, बीना बमराड़ा, नीमा जोशी, सुशीला सेमावाल, आहना रावत, नीलम नेगी, निरंजन चौहान, संदीप भंडारी, मनीष झा, श्रीपाल ठाकुर, अभिषेक मैठाणी, रजनीश कांबोल, दीपा जोशी, नीति पंवार, सुमित्रा सती, कुसुम भट्ट, आशा मैंदोला, सुमाली बिष्ट, कमला नेगी, सुमित्रा रावत, अमन सेतिया, अमित अग्रवाल, राजाराम मोहसीन, वंदना रावत, नीतू बिष्ट, नीलू देवी गंगोली, रंजना, किरण नेगी, ममता रावत, कांति नेगी, ऊषा चौहान, बीरा चौहान आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें