फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिहरी झील महोत्सव 2021: प्रीतम भरतवाण ने बांधा समां, गंगा आरती और लाइट एंड लेजर शो के साथ महोत्सव संपन्न

Wed, 17 Feb 2021 09:45 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टिहरी
विज्ञापन
टिहरी झील महोत्सव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

टिहरी झील महोत्सव की भजन संध्या में जागर सम्राट पदमश्री प्रीतम भरतवाण ने शानदार भजन और जागर से दर्शकों को बांधे रखा। उन्होंने सबसे पहले चमोली आपदा में मृतक लोगों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और लापता लोगों के जल्द मिलने की कामना की। उन्होंने शुभ संध्या जाग, नारैणी मेरी दुर्गा भवानी, बैकुंठ बद्रनाथ भजन की प्रस्तुति देकर कार्यक्रम को भक्तिमय बना दिया।

विज्ञापन


कोटी कालोनी में मंगलवार को आयोजित भजन और जागर संध्या से पूर्व गो सेवा समिति मुनिकीरेती ने गंगा आरती की। आरती स्थल पर लाइट एंड लेजर शो भी किया गया। जागर सम्राट प्रीतम भरतवाण ने श्री नाग पंचमी आली, नरसिंग नारायण, मधुबन मुरली, नारैणी मेरी दुर्गा भवानी, जै-जै माया, जै-जै माया राज राजेश्वरी से लेकर कई जागर और भजनों की शानदार प्रस्तुति दी। साथ ही कलाकार सुरतम भरतवाण ने मां दुर्गा भवानी सहित अनेक भजन प्रस्तुत किए। उनके साथ प्रदीप असवाल, राकेश भट्ट, हरिओम शरण, बिजेंद्र वैसमल आदि कलाकारों ने सुर मिलाए। 

गढ़वाली व्यंजनों का उठाया लुत्फ
महोत्सव में महिला स्वयं सहायता समूह, युवाओं और स्टेट इंस्टीट्यूट आफ होटल मैनेजमेंट कैटरिंग टेक्नोलॉजी एंड इंपलाइड न्यूट्रीशियन, सारथी मैन्युफैक्चर आदि ने गढ़वाली व्यंजनों की शानदार स्टॉल लगाए। महोत्सव में पहुंचे लोगों ने लजीज व्यंजनों को खूब लुत्फ उठाया। त्रिहरि संगम सांस्कृतिक, सामाजिक नाट्य कला मंच की अंजलि आर्य, श्रीराम पंचोला ने पांरपरिक वाद्य यंत्र ढोल, दमाऊं, हुडका, मसकबीन, डौंर, थाली, रणसिंग आदि की प्रदर्शनी लगाई। महोत्सव में 31 विभागों के स्टॉल भी लगाए गए थे। सीडीओ अभिषेक रूहेला, डीडीओ सुनील कुमार ने स्टॉल और प्रदर्शनी लगाने वाले प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। 
विज्ञापन


सेना के जवानों ने दिखाया था करतब
मंगलवार को टिहरी झील महोत्सव में पहली बार आईटीबीपी, बीएसएफ और भारतीय सेना के जवानों ने साहसिक खेलों में कई शानदार करतब दिखाए थे। सेना के जवानों ने हेलीकॉप्टर से पैरा जंपिंग, स्काई डाइविंग आदि का शानदार प्रदर्शन किया था। साथ ही झील में भी कयाकिंग, कैनोईंग, वाटर स्कूटर, स्पीड बोटों का भी बेहतर प्रदर्शन किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें