फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri: घनसाली में सीएम धामी से मिलने जा रहे पूर्व विधायक भीम लाल आर्य नजरबंद, कार्यक्रम के बाद मिली रिहाई

Thu, 26 Feb 2026 08:43 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी

सार

पूर्व विधायक आर्य मुख्यमंत्री से मुलाकात कर क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराना चाहते थे। इसी दौरानपुलिस उनके आवास पहुंची और उन्हें अपने साथ थाने ले गई।  
विज्ञापन
पूर्व विधायक भीम लाल आर्य को पुलिस ने रोका - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टिहरी जनपद के घनसाली क्षेत्र में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पिलखी दौरे के दौरान एक राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया। उच्चीकृत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के शिलान्यास समारोह में मुख्यमंत्री से मिलने जा रहे पूर्व विधायक भीम लाल आर्य को पुलिस ने चमियाला में रोककर नजरबंद कर दिया।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि पूर्व विधायक आर्य मुख्यमंत्री से मुलाकात कर क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराना चाहते थे। इसी दौरान सुबह लगभग नौ बजे पुलिस उनके आवास पहुंची और उन्हें अपने साथ थाने ले गई। आर्य के अनुसार उन्हें दिनभर थाने में ही रोके रखा गया।

Tehri News: सीएम धामी ने घनसाली को दी 4121.10 लाख की विकास योजनाओं की सौगात, कई क्षेत्रों में मिलेगी नई मजबूती
विज्ञापन
विज्ञापन


 बताया कि हमने आंदोलन किया जिसके बाद सरकार ने सीएचसी बनाया जिसके लिए धन्यवाद करने जा रहे थे, जबकि हमारी मांग थी कि सरकार इसे उप जिला अस्पताल बनाए और सीमांत गांव गेंवाली में धरने पर बैठे लोगों की सरकार सुध ले और जंगली जानवरों के आतंक से इंसानों को बचाए। इसलिए सीएम से मिलने जा रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें सुबह ही उनके आवास पर घेर लिया और उसके बाद थाना में बैठाकर रखा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें