फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri Accident: भैंतलाखाल से लंबगांव जा रही कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, मची चीख पुकार

Sun, 29 Jun 2025 05:15 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी

सार

कार भैतलाखाल से लंबगांव की ओर आ रही थी, जो रावत गांव के पास अचानक अनियंत्रित होकर लगभग 50-60 मीटर गहरी खाई में गिर गई है। 
विज्ञापन
कार हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टिहीरी में रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया। भैंतलाखाल से रावतगांव हाेते हुए लंबगांव जा रही कार अचानक अनियंत्रित हाेकर खाई में गिरी। इस दौरान कार में सवार पांच लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। 

विज्ञापन


Uttarkashi Cloudburst: यमुनोत्री हाईवे पर सिलाई बैंड के पास बादल फटा...नौ मजदूर लापता, दो के शव बरामद
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, नगर पंचायत अध्यक्ष राेशन रांगड़ ने पुलिस को हादसे की सूचना दी। थाना अध्यक्ष धमेन्द्र सिंह रौतेला पुलिस फोर्स के मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि अल्टो(नंबर UK-07F -1795) भैतलाखाल से रावत गांव की ओर आ रही थी, जो रावत गांव के पास अचानक अनियंत्रित होकर लगभग 50-60 मीटर गहरी खाई में गिर गई है। गाड़ी में कुल पांच लोग सवार थे। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौंड लंबगांव भेजा। घायल सपना, तनवी,  अभिषेक, सानवी को हायर सेंटर रेफर किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें