अभिनेत्री ईशा देओल पति भरत तख्तानी के साथ परमार्थ निकेतन पहुंचीं। स्वामी चिदानंद सरस्वती और साध्वी भगवती सरस्वती ने उन्हें रुद्राक्ष का पौधा भेंट किया।
अभिनेत्री ईशा देओल पति भरत तख्तानी के साथ परमार्थ निकेतन पहुंचीं। यहां उन्होंने गंगा पूजन और आरती कर आशीर्वाद लिया। गंगा आरती कर दोनों भाव विभोर नजर आए।
विज्ञापन
स्वामी चिदानंद सरस्वती और साध्वी भगवती सरस्वती ने उन्हें रुद्राक्ष का पौधा भेंट किया। ईशा ने कहा कि परमार्थ निकेतन आकर आत्मा को जो शांति मिली है, वह शब्दों से परे है। परमार्थ निकेतन केवल एक आश्रम नहीं, बल्कि एक आध्यात्मिक ऊर्जा केंद्र है जहां मन, बुद्धि और आत्मा तीनों को विश्राम मिलता है।
इस अवसर पर स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने कहा, सिनेमा समाज को जागरूक करने का एक सशक्त माध्यम है और जब उसके माध्यम से अध्यात्म, संस्कृति एवं सेवा का संदेश दिया जाए तो उसका प्रभाव कई गुना हो जाता है।
साध्वी भगवती सरस्वती ने कहा, जब सेलिब्रिटी आत्मज्ञान, सेवा और प्रकृति संरक्षण जैसे मूल्यों के साथ जुड़ते हैं, तब वे समाज के लिए एक जीवंत प्रेरणा बन जाते हैं।