फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्टी में भितरघात करने वाले बाज आएं: तीरथ रावत

Wed, 24 Sep 2014 08:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गोपेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर में भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष तीरथ सिंह रावत ने कार्यकर्ताओं को अनुशासन का पाठ पढ़ाया। उन्होंने कहा कि पार्टी में भीतरघात करने वाले कार्यकर्ता बाज आएं। कार्यकर्ता जनता से सीधा संवाद करें।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जिले से लेकर बूथ लेबल तक पार्टी को मजबूती देनी होगी, तभी हम वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव फतह कर सकते हैं।

जिला पंचायत सभागार में सुबह ग्यारह बजे हुई बैठक में प्रदेश अध्यक्ष तीरथ सिंह रावत ने कहा कि हमारी पार्टी भीतरघात से पिछड़ रही है। चमोली और रुद्रप्रयाग जिले पूर्व में भाजपा के दुर्ग हुआ करते थे, लेकिन हम यहां पिछड़ रहे हैं। हमें एकजुटता दिखानी होगी। संगठन को मजबूत करने के लिए संकल्प लेना होगा।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड आपदा में कांग्रेस के नेता हेलीकॉप्टर से तो भाजपा के लोग पैदल ही आपदा पीड़ितों के बीच रसद लेकर पहुंचे। आज राज्य सरकार आपदा पीड़ितों के साथ छलावा कर रही है। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष के सम्मुख अपनी-अपनी बात भी रखी।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

व्यापारी की मौत की उच्चस्तरीय जांच की मांग

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष तीरथ सिंह रावत ने कहा कि गुप्तकाशी में आत्महत्या करने वाले आपदा पीड़ित व्यापारी की मौत की निष्पक्ष उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए। सबके लिए एक जैसा कानून लागू होना चाहिए। दोषी को सजा मिलनी चाहिए।

वहीं, पूर्व विधायक महेंद्र भट्ट, तारा दत्त थपलियाल, रमेश मैखुरी, पंकज डिमरी और महिपाल सिंह ने व्यापारी की मौत की सीबीआई जांच की मांग की है।

गैरसैंण राजधानी के पक्ष में
बैठक के बाद आयोजित पत्रकार वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष तीरथ सिंह ने कहा कि भाजपा गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने के पक्ष में है। गैरसैंण पर भाजपा खुली बहस को तैयार है।

इस मौके पर पार्टी जिलाध्यक्ष विनोद कपरुवाण, महेंद्र भट्ट, अनसूया प्रसाद भट्ट, रामकिशन सिंह रावत, धन सिंह, जोशीमठ की नगर पालिका अध्यक्ष रोहिणी रावत, सुचिता चौहान, चंद्रकला तिवारी आदि मौजूद थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें