फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले प्रवक्ता ने छात्रा से की छेड़खानी, बाद में देने लगा पैसे

Sat, 15 Aug 2015 12:21 AM IST
ब्यरो/अमर उजाला, कौसानी (बागेश्वर)
विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय इंटर कॉलेज कौसानी के एक प्रवक्ता के कॉलेज की ही एक छात्रा से छेड़छाड़ के मामले ने शुक्रवार को तूल पकड़ लिया। गुस्साए अभिभावकों ने प्रवक्ता के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग को लेकर कालेज में जोरदार प्रदर्शन किया। बीईओ ने वास्तविकता का पता लगाने के बाद प्रवक्ता को अन्यत्र भेजने की रिपोर्ट सीईओ को भेज दी है।
विज्ञापन


राजकीय इंटर कॉलेज कौसानी के प्रवक्ता ने तीन दिन पूर्व अपने ही कॉलेज की एक छात्रा से छेड़छाड़ की थी। मामले के तूल पकड़ने पर प्रवक्ता ने मामले को अपने स्तर से दबाने के लिए छात्रा के अभिभावक को 10 हजार रुपये देने की पेशकश की थी, जिसे छात्रा के माता-पिता ने ठुकरा दिया था।

छात्रा के माता-पिता शुक्रवार को ग्रामीणों और अभिभावकों के साथ राइंका कौसानी कॉलेज पहुंचे। अभिभावकों ने दोषी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग को लेकर कॉलेज में विद्यार्थियों के साथ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

विज्ञापन

प्रवक्ता के ट्रांसफर को सीईओ को भेजा पत्र

सूचना पर कौसानी के व्यापारी विभिन्न संगठनों से जुड़े लोग भी समर्थन में कॉलेज पहुंच गए। उन्होंने शिक्षक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। लोगों के आक्रोश को देखते हुए प्रवक्ता कॉलेज से फरार हो गया। सूचना पर तहसीलदार खुशबू आर्या, पुलिस उपाधीक्षक धनी राम, थानाध्यक्ष बैजनाथ एसएस कुशवाह भी कॉलेज पहुंच गए।

युवक कांग्रेस के नेता शेखर पांडे, बबलू अल्मिया समेत अन्य जनप्रतिनिधि और अभिभावक प्रवक्ता के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर कालेज प्रांगण में अनशन पर बैठ गए।

बीईओ सारस्वत के इस आश्वासन पर कि प्रवक्ता को अन्यत्र कॉलेज में स्थानांतरित करने और प्रवक्ता के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए मुख्य शिक्षा अधिकारी को लिखा गया है, अनशन समाप्त किया गया। पुलिस उपाधीक्षक धनी राम आर्या ने बताया कि छात्रा के अभिभावकों ने फिलहाल छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने की किसी प्रकार की तहरीर नहीं दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें