फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रवृत्ति घोटाले की जांच को 11 जिलों में टीम गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून और हरिद्वार को छोड़कर प्रदेश के 11 जिलों में हुए छात्रवृत्ति घोटाले की जांच को एसआईटी ने टीम गठित कर दी है। समाज कल्याण विभाग से छात्रवृत्ति वितरण से जुड़े दस्तावेज मांगने के साथ एसआईटी प्रभारी आईजी गुंज्याल सोमवार को टीम के साथ कार्रवाई की समीक्षा करेंगे। आईजी को 11 सितंबर को हाईकोर्ट में पेश होकर जांच की प्रगति रिपोर्ट देनी है।
विज्ञापन

छात्रवृत्ति घोटाले की जांच को देहरादून और हरिद्वार में आईपीएस टीसी मंजूनाथ की अगुवाई में एसआईटी पहले से गठित है। हरिद्वार के घोटाले को लेकर एसआईटी पूर्व जिला समाज कल्याण अधिकारी अनुराग शंखधर के साथ एक दर्जन के करीब शिक्षण संस्थानों के संचालकाें को जेल भेज चुकी है। जबकि, देहरादून में 10 संस्थानों की जांच विचाराधीन है। हाईकोर्ट ने प्रदेश के 11 जिलों ऊधमसिंह नगर, नैनीताल, टिहरी, पौड़ी, अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत आदि में छात्रवृत्ति घोटाले की जांच की जिम्मेदारी आईजी संजय गुंज्याल की अगुवाई में गठित एसआईटी को दी थी। एसआईटी ने प्रत्येक जिले में जांच के लिए टीम गठित कर दी है।
--
कार्रवाई में तेजी लाने के निर्देश
देहरादून। पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था अशोक कुमार ने शनिवार को छात्रवृत्ति घोटाले के एसआईटी प्रभारी आईजी संजय गुंज्याल और दूसरी एसआईटी प्रभारी आईपीएस टीसी मंजूनाथ से बातकर घोटाले की विवेचना में तेजी लाने को कहा है। खासतौर से देहरादून में अब तक हुई जांच के नतीजे देने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें