फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों को मिलेगा रुका वेतन, नहीं होगी सर्विस ब्रेक

Thu, 25 Feb 2016 02:58 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र कृषाली ने कहा कि प्रमोशन की मांग करते हुए सीईओ कार्यालय में प्रदर्शन करने वाले 140 शिक्षकों का रोका वेतन दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि मुख्य सचिव ने शिक्षकों को रुका वेतन देने और सर्विस ब्रेक नहीं करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र कृषाली ने कहा कि 15 जनवरी को शिक्षकों के प्रदर्शन पर विभाग की ओर से उनके खिलाफ कार्रवाई की गई। विभाग की ओर से शिक्षकों का एक दिन का वेतन रोका गया। उन्होंने कहा कि मामले में शिक्षक मुख्य सचिव से मिले। मुख्य सचिव ने इस तरह की कार्रवाई नहीं करने का आश्वासन दिया है। 
जिलाध्यक्ष ने कहा कि किसी भी शिक्षक की न तो सर्विस ब्रेक होगी न ही एक दिन का वेतन कटेगा। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई के बजाए विभाग को मामले में शिक्षकों का प्रमोशन लटकाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। 
विज्ञापन

शिक्षकों ने किया आंदोलन का एलानजूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ ने बैठक कर लंबित मांगों पर अमल नहीं होने पर आंदोलन का एलान किया है। जिला अध्यक्ष अनंत सोलंकी की अध्यक्षता में हुई बैठक में शिक्षकों ने कहा कि पदोन्नति और आयकर प्रकरण के मामलों का शीघ्र निस्तारण किया जाए। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चौहान, कल्पना बिष्ट, शीशपाल, सुरेश नौटियाल, हरेंद्र रावत, उमेश चौहान, संजय, नरेंद्र शर्मा, अनूप तोमर आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें