नगर के गांधी पार्क के चिल्ड्र्न पार्क समेत दून विहार के जाखन पार्क व इंदिरानगर स्थित कालोनी पार्क को सुंदर बनाया जाएगा। इनके नवीनीकरण के लिए लगभग दो करोड़ रुपये रिलीज हो गएहैं।
गांधी पार्क में जहां बच्चों के खेलने के लिए टॉय ट्रेन प्लेटफार्म, फूड कार्नर, फूड कियोस्क बनाए जाएंगे। वहीं चिल्ड्र्न पार्क को सुंदर बनाने में भी लगभग एक करोड़ रुपये खर्च किया जाएगा। दोनों पार्कों में टिकट बूथ और फूड कियोस्क भी बनाया जाएगा। मेयर विनोद चमोली ने बताया कि गांधी पार्क में लगभग तीन करोड़ रुपये खर्च होने है। इसके लिए लगभग डेढ़ करोड़ रुपये जारी हो गए हैं। अब टेंडर निकालकर जल्द ही काम पूरा कर दिया जाएगा।
यह सभी काम अमृत योजना के तहत किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि गांधी पार्क स्थित चिल्ड्रन पार्क को सुंदर बनाने के लिए पहले फेज में एक करोड़ पचास लाख रुपये, दून विहार जाखन पार्क के लिए करीब 25 लाख रुपये, इंदिरा नगर कालोनी पार्क के सुंदरीकरण के लिए 25 लाख रुपये जारी हुए हैं।---------ये होंगे कार्य-एक करोड़ रुपये की लागत से चिल्ड्रन पार्क में नवनिर्माण कार्य-40 लाख रुपये की लागत से टॉय ट्रेन प्लेटफार्म का निर्माण-चार लाख रुपये की लागत से फूड कार्नर बनेगा-चार लाख की लगात से चिल्ड्रन स्लाईड बनेगी-1.13 लाख रुपये से फूड कियोस्क का होगा निर्माण-एक लाख तीस हजार रुपये से टिकट बूथ बनेगा