राजकीय शिक्षक संघ से जुड़े शिक्षक आज से प्रभारी प्रधानाचार्य और प्रधानाध्यापक का प्रभार संभालेंगे। लंबित मांगों के लिए शिक्षकों ने प्रभार छोड़ दिया था। वहीं, पिछले एक महीने से अधिक समय से आंदोलनरत शिक्षकों ने आंदोलन भी स्थगित कर दिया है।
शिक्षक पदोन्नति और तबादलों में देरी से नाराज हैं। उनका कहना है कि प्रधानाचार्य का पद पदोन्नति का पद है, लेकिन विभाग की ओर से इन पदों पद पदोन्नति न कर विभागीय सीमित परीक्षा कराए जाने की तैयारी है। इसके लिए उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से न सिर्फ शिक्षकों से आवेदन मांगे गए हैं, बल्कि परीक्षा की तिथि भी घोषित कर दी गई है।