फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: टीईटी की अनिवार्यता के खिलाफ शिक्षकों ने दिल्ली में किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
संगठन के मुताबिक अन्य राज्यों से भी बड़ी संख्या में पहुंचे शिक्षक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। टीईटी की अनिवार्यता के खिलाफ उत्तराखंड के शिक्षकों ने दिल्ली के रामलीला मैदान में प्रदर्शन किया। अखिल भारतीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के राष्ट्रीय महामंत्री सुभाष सिंह चौहान व प्रदेश अध्यक्ष विनोद थापा ने कहा, अन्य राज्यों से भी बड़ी संख्या में शिक्षक आंदोलन में शामिल हुए।
विज्ञापन

जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष विनोद थापा ने कहा, 2011 से पहले नियुक्ति पाने वाले शिक्षकों को टीईटी से मुक्त रखा जाए। केंद्र सरकार इसके लिए अध्यादेश लाए। कहा कि शिक्षकों को टीईटी की अनिवार्यता से मुक्त न किया तो उत्तराखंड में हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में पड़ सकती है। कहा, मांग पर जल्द अमल न किया गया तो आंदोलन तेज होगा। उत्तराखंड से दिल्ली पहुंचने वालों में अखिल भारतीय शिक्षक संघ के रविंद्र पुंडीर, दलेब सिंह राणा, हरेंद्र बिष्ट, राज कुमार पाल, वेद प्रकाश कोठियाल ,सुरेश भट्ट, मुनेंद्र राणा, अश्विनी भट्ट, विजय बहादुर, नेत्रपाल रोहिला, संदीप रावत, अजय सैनी, कुशलमणि, सुनील पंवार,शिव कुमार चन्देल, शोभा नेगी, कनक लता, गीता नैथानी, रेणु राणा, विजया शर्मा, पूनम भटनागर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें