उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की हड़ताल जारी
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के बैनर तले 27 सूत्रीय मांगों को लेकर इंजीनियरों की हड़ताल 13वें दिन भी जारी रही।
लोनिवि विभागाध्यक्ष कार्यालय में जारी धरना- प्रदर्शन में पहुंचे संघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व संरक्षक डीसी नौटियाल ने कहा कि संगठन संघर्षों से उपजा है। सभी मनोबल बनाए रखें, मांगे जरूर पूरी होंगी। प्रांतीय अध्यक्ष आरसी शर्मा ने कहा कि जब तक महत्वपूर्ण मांगे पूरी नहीं होती संघर्ष जारी रहेगा। प्रांतीय महासचिव वीरेंद्र सिंह गुसाई ने भी संबोधित किया। सभा की अध्यक्षता समीक्षा शर्मा और संचालन सुजाता पाल ने किया। इस दौरान मुकेश बहुगुणा, दिवाकर धस्माना, हरीश भट्ट, चितरंजन जोशी, अनिल पवार, अजय बेलवाल, मुकेश रमोला, दीपक बहुगुणा, शिवराज लोधियाल, सरीन कुमार आदि मौजूद थे।