फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों के लिए खुशखबरी, वेतन के 1043 करोड़ रिलीज

Sat, 20 Aug 2016 09:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
पैसा
विज्ञापन
प्रदेश के शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। अब उन्हें एक सप्ताह के भीतर रुका हुआ वेतन मिल जाएगा। शिक्षा विभाग की ओर से वेतन मद में 1043 करोड़ रुपये जनपदों को आवंटित कर दिए गए हैं। बता दें कि कुछ शिक्षक वेतन का पिछले तीन महीने से इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन


वेतन समय पर नहीं मिलने से शिक्षक जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालयों के चक्कर काटते रहे। अपर शिक्षा निदेशक बेसिक शिक्षा महावीर सिंह बिष्ट ने कहा कि राजकीय स्कूलों के शिक्षकों के वेतन का 988.31 करोड़ रुपये एवं अशासकीय विद्यालयों के शिक्षकों का 55.25 करोड़ रुपये जनपदों को आवंटित कर दिया गया है।

राजकीय विद्यालयों के शिक्षकों का अल्मोड़ा जनपद को 63.69 करोड़, बागेश्वर को 26.82 करोड़, चंपावत को 31.04 करोड़, नैनीताल को 67.27 करोड़, पिथौरागढ़ को 152.78 करोड़, ऊधमसिंह नगर को 70.23 करोड़, चमोली को 58.86 करोड़, रुद्रप्रयाग को 36.23 करोड़, पौड़ी को 106.64 करोड़, टिहरी को 199.69 करोड़, उत्तरकाशी को 46.07 करोड़, देहरादून को 67 करोड़ और हरिद्वार जनपद को 61.98 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि एक सप्ताह के भीतर शिक्षकों के खातों में वेतन आ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें