फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान! शिक्षकों की भर्ती के लिए मांगे जा रहे फर्जी आवेदन, पढ़ें और सतर्क हो जाएं

Fri, 10 Jan 2020 03:00 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • उत्तराखंड शिक्षा विभाग ने कहा नहीं निकाला इस तरह का कोई आवेदन 
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड शिक्षा विभाग में भर्ती के लिए फर्जी आवेदन मांगे जाने का मामला सामने आया है। समग्र शिक्षा अभियान के अपर परियोजना निदेशक डॉ. मुकुल कुमार सती के मुताबिक हाल ही में इस तरह के दो प्रकरण सामने आ चुके हैं।

विज्ञापन


पूर्व में सामने आए प्रकरण की साइबर सेल में लिखित शिकायत की जा चुकी है। अब बृहस्पतिवार को किसी व्यक्ति ने समग्र शिक्षा कार्यालय में फोन कर बताया कि सर्व शिक्षा अभियान के तहत नियुक्ति के लिए विज्ञापन निकला है। 

विज्ञापन

अपर परियोजना निदेशक के मुताबिक समग्र शिक्षा अभियान का अभी ढांचा ही पास नहीं हुआ। ऐसे में समग्र शिक्षा के तहत समन्वयक के पदों पर नियुक्ति का सवाल ही नहीं होता। उन्होंने कहा कि करीब डेढ़ महीने पहले भी शिक्षक भर्ती के फर्जी विज्ञापन का मामला सामने आया था।

बरेली से प्रकाशित इस विज्ञापन में कहा गया था कि शिक्षा विभाग में समन्वयक टीचर रखे जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस प्रकरण की साइबर सेल में शिकायत की गई थी। जबकि अब फिर से समन्वयक रखे जाने का विज्ञापन प्रकाशित होने की बात सामने आ रही है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें