फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: शिक्षकों का प्रदर्शन जारी, कार्य बहिष्कार की दी चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
Iअशासकीय महाविद्यालयों के शिक्षकों ने दूसरे दिन भी किया प्रदर्शन
विज्ञापन

I

Iवेतन अनुदान निर्गत न होने से गुस्साए अशासकीय महाविद्यालयों के शिक्षकों का प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी रहा। इस संबंध में मंगलवार को हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के शिक्षक संघ (ग्रूटा) से जुटे शिक्षकों ने विधायक खजानदास के जरिए मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। कहा कि जल्द समस्या का समाधान नहीं होता है तो एक जून से संपूर्ण कार्य बहिष्कार किया जाएगा।I
विज्ञापन

Iवहीं, दूसरी ओर एमकेपी पीजी कॉलेज में एमकेपी शिक्षक संघ से जुड़ी शिक्षिकाओं ने भी महाविद्यालय में प्रदर्शन किया। एमकेपी शिक्षक संघ की अध्यक्ष डाॅ. ममता सिंह ने कहा कि शिक्षक अपना कार्य पूर्ण निष्ठा के साथ करते हैं। संसाधनों की कमी के बावजूद छात्राओं को उच्च स्तरीय शिक्षा प्रदान की जाती है। विभिन्न विषयों में उच्च स्तरीय शोध शोधार्थी कर रहे हैं। लेकिन, हर तीन या छह महीने बाद वेतन के लिए शिक्षकों व कर्मचारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शन करने वालों में डाॅ. पुनीत सैनी, डाॅ. शालिनी उनियाल, डाॅ. अलका मोहन, डाॅ. नीतू त्रिपाठी, डाॅ. संगीता खुल्लर, डाॅ. अर्चना शुक्ला, ज्योत्सना शर्मा, डाॅ. एल्वी दास, डाॅ. मीनाक्षी शर्मा आदि मौजूद रहे। I
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें