फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: पदोन्नति और तबादलों में देरी से नाराजगी, शिक्षक संघ से जुड़े सभी शिक्षक आज भी करेंगे प्रदर्शन

Wed, 27 Aug 2025 07:38 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

पदोन्नति और तबादलों में देरी से नाराज शिक्षक आज भी प्रदर्शन करेंगे। कहना है कि  पदोन्नति न कर शिक्षकों के साथ अन्याय किया जा रहा है।
विज्ञापन
शिक्षकों की हड़ताल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पदोन्नति और तबादलों में देरी से नाराज राजकीय शिक्षक संघ से जुड़े शिक्षक आज सभी मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालयों में प्रदर्शन करेंगे। संगठन के मुताबिक इसके बाद भी मांगों पर अमल न हुआ तो एक सितंबर से शिक्षा निदेशालय में अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा।  

विज्ञापन


राजकीय शिक्षक संघ के मुताबिक स्कूलों में प्रधानाचार्य के पद पदोन्नति के पद हैं, लेकिन इन पदों के लिए पदोन्नति न कर शिक्षकों के साथ अन्याय किया जा रहा है। यह हाल तब है जबकि प्रवक्ताओं के लिए पूरे सेवाकाल में पदोन्नति के मात्र दो अवसर हैं।

ये भी पढे़ं...राजनीति:  डेढ़ साल बाद आज दून पहुंचेंगी उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा, रणनीति पर होगी चर्चा
विज्ञापन
विज्ञापन


इन पदों पर भी विभागीय सीधी भर्ती कर शिक्षकों के पदोन्नति के रास्ते बंद किए जा रहे हैं। इससे प्रदेशभर के शिक्षकों में नाराजगी है। शिक्षक संघ के मीडिया प्रभारी प्रणय बहुगुणा के मुताबिक शिक्षक आज सामूहिक अवकाश पर रहकर अपने जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालयों में धरना देंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें