फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: पूरे सेवाकाल में मात्र एक पदोन्नति पा रहे शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरे सेवाकाल में कम से कम तीन पदोन्नतियों का है नियम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। प्राथमिक शिक्षक संघ की तदर्थ समिति के सदस्य मनोज तिवारी के मुताबिक प्रदेश में शिक्षकों को तय समय पर पदोन्नति नहीं मिल रही। नियम के अनुसार पूरे सेवाकाल में कम से कम तीन अनिवार्य पदोन्नति का होनी चाहिए लेकिन अधिकतर शिक्षक 30 से 35 साल की सेवा में मुश्किल से एक पदोन्नति पाकर सेवानिवृत्त हो रहे हैं।
विज्ञापन

शिक्षक संगठन की तदर्थ समिति के सदस्य ने कहा, पूर्व शिक्षा निदेशक अजय नौडियाल के सेवाकाल में शिक्षकों को समय पर पदोन्नति नहीं मिली। इस संबंध में जब शिक्षा निदेशक से पूछा गया तो उनकी ओर से बताया गया कि पदोन्नति के लिए टीईटी अनिवार्य है, जबकि टीईटी का प्रकरण अभी हाल के दिनों का है। शिक्षकों की इससे पहले पदोन्नति की जा सकती थी। उन्होंने बताया कि प्राथमिक शिक्षा निदेशालय के गठन के लिए शिक्षकों ने लंबा संघर्ष किया लेकिन इसके गठन के बाद अब शिक्षक खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें