फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी पाने के लिए दो शिक्षकों ने रचा ऐसा खेल, खुलासा होने पर अधिकारियों के भी उड़े होश

Tue, 25 Dec 2018 06:18 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
teacher - फोटो : demo pic
विज्ञापन

दो शिक्षकों ने नौकरी पाने के लिए ऐसा खेल रच दिया कि खुलासा होने पर अब जिंदगीभर भुगतेंगे। भगवानपुर ब्लॉक के दो और फर्जी शिक्षकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। इनमें से एक शिक्षक का मूल निवास प्रमाण पत्र फर्जी निकला है तो दूसरी महिला शिक्षक की बीएड की डिग्री फर्जी पाई गई है।

विज्ञापन


एसआईटी के आदेश पर विभाग ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है। इस कार्रवाई के चलते शिक्षकों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। भगवानपुर ब्लॉक के साथ-साथ पूरे जिले में फर्जी शिक्षकों के सामने आने के मामले रुकते नजर नहीं आ रहे हैं।

पिछले दिनों एसआईटी ने भगवानपुर ब्लॉक के राजकीय प्राथमिक विद्यालय सिरचंदी में तैनात नीलम सैनी और राजकीय प्राथमिक विद्यालय डाडा जलालपुर के शिक्षक चंद्रपाल के प्रमाण पत्र मांगे थे। इसके बाद एसआईटी ने दोनों शिक्षकों के प्रमाण पत्रों की जांच की। अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार नीलम सैनी की बीएड की डिग्री गोरखपुर विश्वविद्यालय से दर्शाई गई थी, लेकिन उनके अनुक्रमांक पर किसी अन्य व्यक्ति के नाम की डिग्री दर्ज है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

इसके साथ ही चंद्रपाल ने नौकरी प्राप्त करते समय खुद को ज्वालापुर का मूल निवास दर्शाया था, जबकि एसआईटी की जांच में चंद्र पाल के बिजनौर क्षेत्र के रहने की पुष्टि हुई है। एसआईटी ने जांच रिपोर्ट विभागीय अधिकारियों को सौंप दी थी, वहीं दोनों फर्जी शिक्षकों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के आदेश दिए थे।

इसके बाद उप शिक्षाधिकारी भगवानपुर कुंदन सिंह ने दोनों शिक्षकों के खिलाफ भगवानपुर थाने में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष गोविंद कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर दोनों शिक्षकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

इसके साथ ही जांच शुरू कर दी गई है। यह कोई पहला मामला नहीं है, जब किसी फर्जी शिक्षक पर मुकदमा दर्ज किया गया हो। हाल ही में जिले में करीब बीस से अधिक फर्जी शिक्षक सामने आ चुके हैं, इनमें कई पर केस भी दर्ज हो चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें