जानाकरी के मुताबिक भाजपा युवा मंडल से जुड़े एक युवक ने बजरंगदल को सूचना दी कि चंडीघाट से करीब दो सौ बच्चों को बसों में धर्म परिवर्तन के लिए देहरादून ले जाया जा रहा है। जिसपर बजरंगदल के कार्यकर्ता चंडीघाट पुलिस चौकी पहुंचे और बस रुकवाकर बच्चों से पूछा तो उन्होंने बताया कि उन्हें देहरादून एक कार्यक्रम में ले जाया जा रहा है।
बजरंगदल के कार्यकर्ताओं ने चौकी में हंगामा करना शुरू कर दिया। चंडीघाट चौकी इंचार्ज नितेश शर्मा ने बस चालक से सभी बच्चों को उनके घर छोड़ने को कहा। एसओ श्यामपुर राजीव उनियाल ने कहा कि फिलहाल ये कहना जल्दबाजी होगी कि युवक बच्चों को धर्म परिवर्तन के लिए ले जा रहा था। जांच करने के बाद ही स्थिति साफ होगी।