फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Teacher's Day: हरिद्वार के दिव्यांग शिक्षक के लिए राष्ट्रपति ने तोड़ा प्रोटोकॉल, मंच से नीचे आकर किया सम्मानित

Tue, 06 Sep 2022 06:20 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार

सार

राजकीय इंटर कॉलेज भेल में तैनात अध्यापक प्रदीप नेगी एकेश्वर ब्लॉक के भंडारी गांव पौड़ी गढ़वाल निवासी हैं। सोमवार को शिक्षक दिवस पर देशभर से आए शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा गया।
विज्ञापन
शिक्षक प्रदीप नेगी को सम्मानित करतीं राष्ट्रपति - फोटो : Twitter@rashtrapatibhvn
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए चयनित प्रदीप नेगी को शिक्षक दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिव्यांग शिक्षक प्रदीप नेगी के प्रति उदारता दिखाने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आभार व्यक्त किया। राष्ट्रपति प्रोटोकॉल तोड़कर दिव्यांग शिक्षक को सम्मानित करने मंच से नीचे आईं।

विज्ञापन


Teacher's Day 2022: 39 शिक्षकों को मिला शैलेश मटियानी पुरस्कार, राज्यपाल ने किया पुरस्कृत

मुख्यमंत्री ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा कि राष्ट्रपति ने प्रोटोकॉल तोड़कर जिस तरह उदार हृदय का परिचय दिया उसके लिए मैं समस्त देवभूमिवासियों की ओर से उनका सहृदय से आार व्यक्त करता हूं। उन्होंने शहीद ध्यान सिंह बसेड़ा, राजकीय इंटर कॉलेज प्रापतपुर चकलुवा नैनीत के प्रधानाचार्य कौस्तुभ चंद्र जोशी को भी राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित होने पर हार्दिक बधाई दी।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पीएम मोदी बोले- स्कूल आकर देखूंगा आपके काम

राजकीय इंटर कॉलेज भेल में तैनात अध्यापक प्रदीप नेगी एकेश्वर ब्लॉक के भंडारी गांव पौड़ी गढ़वाल निवासी हैं। देशभर से आए 45 शिक्षकों में से मात्र छह शिक्षकों को अलग से वार्ता करने के लिए चयनित किया गया। चयनित शिक्षकों में प्रदीप नेगी भी शामिल रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रदीप नेगी से वार्ता की। बातचीत में बच्चों को ऑनलाइन पढ़ाने के कार्य की सराहना की।

पीएम नरेंद्र मोदी ने शिक्षक प्रदीप नेगी से कहा कि वह उनके स्कूल में आकर वहां किए गए कार्यों को कभी जरूर देखेंगे। इस मौके पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भी शिक्षक प्रदीप नेगी को स्कूल में आकर कार्य देखने की बात कहीं।
Koo App
माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रोटोकॉल तोड़कर जिस तरह उदार हृदय का परिचय देते हुए उत्तराखण्ड के दिव्यांग शिक्षक श्री प्रदीप नेगी जी को सम्मानित किया उसके लिए मैं समस्त देवभूमिवासियों की ओर से उनका सहृदय आभार व्यक्त करता हूँ। साथ ही शहीद ध्यान सिंह बसेड़ा रा.ई.का. प्रतापपुर चकलुवा (नैनीताल) के प्रधानाचार्य श्री कौस्तुभ चंद्र जोशी जी को भी #NationalAward से सम्मानित किए जाने पर हार्दिक बधाई। - Pushkar Singh Dhami (@pushkarsinghdhami) 5 Sep 2022
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें