कहा, इसके लिए निजी मोबाइल का इस्तेमाल नहीं करेंगे शिक्षक
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ ने जनगणना कार्य का विरोध किया है। शिक्षकों का कहना है कि वे इस काम के लिए अपने निजी मोबाइल का इस्तेमाल नहीं करेंगे। शिक्षकों को इसके लिए एप डाउनलोड करने के लिए कहा जा रहा है।
संगठन के मंडलीय सचिव गढ़वाल सैन सिंह नेगी व संयुक्त मंत्री सुरेश भट्ट ने कहा, शिक्षकों से जनगणना का कार्य करवाया जा रहा है, जिसमें एप डाउनलोड करने के लिए महंगा मोबाइल फोन खरीदना पड़ रहा है, शिक्षक अपने निजी फोन पर जनगणना कार्य के लिए एप डाउनलोड नहीं करेंगे और न हीं इस कार्य को करेगें। कहा, एक तरफ बिना टीईटी पास शिक्षकों को नौकरी से बाहर किए जाने की तैयारी है, वहीं, जनगणना का काम उनसे लिया जा रहा है। शिक्षकों को जब तक टीईटी से मुक्त नहीं किया जाता शिक्षक जनगणना का काम नहीं करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि कई स्कूलों में एकल शिक्षक हैं, तो कुछ में एक शिक्षक भी नहीं है।