फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: शिक्षकों को चुनाव के लिए मिल सकती है छुट्टी

विज्ञापन
विज्ञापन
- शिक्षा निदेशालय ने शासन को भेजा प्रस्ताव
विज्ञापन

- चुनाव के लिए छुट्टी न मिलने का शिक्षक संघ की ओर से किया जा रहा विरोध
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। शिक्षकों को चुनाव के लिए छुट्टी मिल सकती है। शिक्षा निदेशालय ने शासन को इसका प्रस्ताव भेजा है। प्रस्ताव में कहा गया है कि चुनाव के लिए छुट्टी न मिलने के आदेश का शिक्षक संगठन की ओर से विरोध किया जा रहा है। शासनादेश में संशोधन पर विचार किया जाए।
माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. मुकुल कुमार सती ने शासन को भेजे प्रस्ताव में कहा, राजकीय शिक्षक संघ संशोधित संविधान के बिंदु तीन और चार का विरोध कर रहा है। संगठन का कहना है कि राजकीय शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश सेवा संघों की मान्यता नियमावली 1979 के अनुसार मान्यता प्राप्त संगठन है। वर्तमान में जितने भी कर्मचारी संगठन हैं। उन सभी की यही नियमावली है। सभी संगठनों को चुनाव के लिए विशेष अवकाश दिया जाता है। ऐसे में केवल शिक्षक संगठनों के चुनाव के लिए छुट्टी पर रोक लगाना ठीक नहीं है। शिक्षा निदेशक ने कहा, शिक्षक संघ की ओर से कहा गया है कि चुनाव के लिए छुट्टी न दिए जाने का संगठन का कोई प्रस्ताव नहीं था। शिक्षक संगठन विशेष अवकाश पर कार्य दिवसों में ही चुनाव कराएगा। जिसे गर्मी या सर्दियों की छुट्टी में चुनाव कराने का आदेश मंजूर हीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षक कर रहे इसमें संशोधन की मांग
देहरादून। शिक्षकों के चुनाव को लेकर जारी संशोधित संविधान में कहा गया है कि चुनाव गर्मी या सर्दियों की छुट्टियों में होंगे, इसके लिए शिक्षकों को विशेष अवकाश नहीं दिया जाएगा। शिक्षक आदेश से इसे हटाए जाने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें