फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों के रिक्त पदों पर दो माह में होगी नियुक्ति: इंदिरा

Mon, 11 May 2015 11:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री इंदिरा हृदयेश ने कहा कि विद्यालयों में रिक्त पड़े पदों पर दो महीने के अंदर नियुक्ति कर दी जाएगी। शिक्षकों का सत्रांत जून में ही मानकर उत्तर प्रदेश की तरह लाभ मिलना चाहिए। प्रदेश के डिग्री कॉलेजों में प्रवक्ताओं के हजारों पद रिक्त हैं उन पर भी नियुक्ति प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री इंदिरा हृदयेश रविवार को ऊधमसिंहनगर के जसपुर स्थित बीएसवी इंका सभागार में उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय सम्मेलन को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की सेवाकाल की अवधि 62 वर्ष कराने के लिए शिक्षक अभी संघर्ष करें।

सभी मांगे होंगी पूरी
उन्होंने शिक्षकों को आश्वस्त किया कि उनकी कोई भी मांग लंबित नहीं रहेगी। संघ के पदाधिकारियों को देहरादून आकर मिलने और अधिकारियों के साथ संयुक्त बैठक करने का आमंत्रण दिया। विधायक डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल ने बीएसवी कन्या महाविद्यालय में पोस्ट ग्रेजुएट क्लास का निर्माण कराए जाने की मांग को स्वीकार कर स्टीमेट भिजवाए जाने को कहा।
विज्ञापन


इससे पूर्व सम्मेलन का शुभारंभ काबीना मंत्री इंदिरा हृदयेश, विधायक डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल, संघ के प्रदेश अध्यक्ष राजे सिंह नेगी ने संयुक्त रुप से मां सरस्वती के सामने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

रिटायरमेंट की उम्र 62 करने की मांग
संघ के प्रदेश अध्यक्ष नेगी तथा अन्य पदाधिकारियों ने प्रदेश के 227 तदर्थ शिक्षकों का विनियमितीकरण करने 469 मानदेय प्राप्त शिक्षकों की तदर्थ नियुक्ति करने, सहायता प्राप्त विद्यालयों में संस्था प्रमुख का पद पदोन्नति से भरने और शिक्षकों की सेवानिवृत्ति की आयु सीमा 62 वर्ष करने की मांग रखी।

विधायक डॉ. सिंघल ने माध्यमिक विद्यालयों में खाली पड़े शिक्षकों के पदो पर नियुक्ति करने, क्षेत्र में प्रस्तावित राजीव गांधी नवोदय विद्यालय का शीघ्र निर्माण कराने की मांग उठाई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें