फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: ग्रीष्मावकाश में समर कैंप से शिक्षकों में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

IIग्रीष्मावकाश में भारतीय भाषा समर कैंप होने वाले हैं। ऐसे में शिक्षकों में भारी आक्रोश है। उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ रायपुर के पदाधिकारियों ने उप शिक्षा अधिकारी हेमलता गौड़ उनियाल को ज्ञापन सौंपा।
I
I
I
Iउन्हाेंने 27 मई से दो जून तक होने वाले इस समर कैंप को निरस्त करने की मांग की। संघ के अध्यक्ष अरविंद सिंह सोलंकी ने बताया कि शिक्षकों को प्रतिवर्ष मिलने वाले 30 उपार्जित अवकाश के स्थान पर ग्रीष्मावकाश दिया जाता है, जिसका उपयोग वे अपने पूर्व निर्धारित कार्यों के लिए करते हैं। समर कैंप में सभी शिक्षकों और विद्यालयों को अनिवार्य रूप से प्रतिभाग करना है, जिससे शिक्षकों को मानसिक और आर्थिक क्षति हो रही है। शिक्षकों ने कहा, समर कैंप के दौरान सात दिन काम करने के बदले उन्हें विभागीय नियमों के तहत 35 प्रतिकर अवकाश मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
Iकहा कि ये अवकाश जुलाई में स्कूल खुलने के बाद लिए जाएंगे, जिससे 35 महत्वपूर्ण कार्य दिवसों में बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होगी। ज्ञापन देने वालों में विनोद असवाल, प्रशांत सकलानी और अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें