फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: बीएलओ नियुक्त करने से गुस्साए शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
Iशिक्षकों को बीएलओ के रूप में नियुक्त किए जाने पर उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ ने विरोध जताया है। इस संबंध में संघ की ओर से उप शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है।I
विज्ञापन

Iसंघ रायपुर के अध्यक्ष अरविंद सिंह सोलंकी ने बताया, विधानसभा निर्वाचक नामावली की तैयारी और पुनरीक्षण कार्यों के संचालन के लिए शिक्षकों को बीएलओ नियुक्त किया जाना है। इससे शिक्षकों में भारी रोष है। कहा, सैकड़ों शिक्षक अभी पंचायत चुनाव और मतगणना संपन्न कराकर विद्यालय में पहुंचे ही थे कि अब उन्हें अग्रिम आदेशों तक विधानसभा निर्वाचक नामावली तैयार करने के लिए बीएलओ के रूप में नियुक्त कर दिया गया है। इससे विद्यालयों की व्यवस्थाएं बुरी तरह प्रभावित हो रही हैं। कहा, शिक्षकों के ऊपर शिक्षण कार्य के साथ ही अनेकों विभागीय ऑनलाइन और ऑफलाइन कार्यों के साथ-साथ पीएम पोषण योजना के संचालन की जिम्मेदारी भी है। ऐसे में शिक्षकों को बीएलओ के रूप में नियुक्त करने से छात्रों की पढ़ाई प्रभावित होगी।I
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें