फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: साक्षरता दिवस पर शिक्षकों व समाजसेवियों का सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। दून खुखरायण बिरादरी और स्काई विंग स्कूल ने बुधवार को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर समाज और शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों और समाजसेवियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के जनसंपर्क अधिकारी राजेश सेठी मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने साक्षरता के महत्व पर विचार साझा किए। इस दौरान राजेश सेठी, बिरादरी के अध्यक्ष चंद्र मोहन आनंद, वरिष्ठ पत्रकार नीरज कोहली, अधिवक्ता मन्नू सब्भरवाल और समाजसेवी बलदेव प्राशर को सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देने वाले बच्चों को भी प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन बिरादरी के सचिव और स्कूल के निदेशक अनिल भसीन ने किया। इस दौरान ओम प्रकाश सूरी, अनिल आनंद सहित बिरादरी के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें