लंबित मांगों पर अमल न होने से नाराज जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ ने शिक्षक दिवस (पांच सितंबर) का विरोध करते हुए उत्तराखंड के सभी जूनियर हाईस्कूलों में तालाबंदी का एलान किया है।
जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चौहान ने प्रेस क्लब में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि त्रिस्तरीय कैडर व्यवस्था समेत 21 सूत्री मांगों की अनदेखी की जा रही है।
उन्होंने कहा कि शिक्षक दिवस पर शिक्षक स्कूलों में तालाबंदी कर उप शिक्षा अधिकारी कार्यालयों में प्रदर्शन कर धरना देंगे। वहीं, 16 सितंबर को सभी स्कूलों में तालाबंदी कर रैली, 22 सितंबर को प्रदेश के सभी शिक्षक सामूहिक अवकाश पर रहकर शिक्षा निदेशालय में प्रदर्शन करेंगे। यदि इसके बाद भी मांगे न मानी गईं तो 23 सितंबर को शिक्षक परेड ग्राउंड से सीएम आवास कूच करेंगे।