टेस्ट में कम नंबर आने पर स्कूल में छात्रा के कपड़े उतरवाने वाले मामले में एक नया खुलासा हुआ है। अभी तक जो बात सामने आ रही है शिक्षिका के एक पत्र ने उसमें नया मोड़ ला दिया है। आगे पढ़िए पूरा मामला...
आरोपी शिक्षिका ने एक छात्रा के परिजनों पर मारपीट के साथ कपड़े फाडने का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस अधिकारियों से आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की हैं। इस मामले में पहले ही शिक्षिका के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा चुका है।
आरोपी शिक्षिका सैफाली एसपी देहात मणिकांत मिश्र को पत्र भेजकर बताया कि वीकली टेस्ट में नंबर कम आने के कारण उसने एक छात्रा को डाट दिया था। जिसके बाद छात्रा के परिजनों ने अन्य लोगों के साथ स्कूल में आकर उसके साथ मारपीट करते हुए कपड़े फाड दिए।