यूपी के बाद अब उत्तराखंड में भी चोटी चुड़ैल का आतंक देखने को मिला। देहरादून में एक लड़की अपने कमरे में सो रही थी, अचानक उसकी चीख निकली और बालों की चोटी जमीन पर गिर गई। जानिए, पूरा मामला...
मामला देहरादून जनपद के सहसपुर थाना क्षेत्र का है। सहसपुर थाना क्षेत्र के शंकरपुर लॉ कॉलेज के समीप इरफान खान का मकान है जिसमें फरजाना 22 वर्ष पत्नी शेरअली पिछले 3 माह से किराए पर रह रहे हैं। रात को 11:45 पर फरजाना अपने परिवार के साथ सोई हुई थी। अचानक उसकी चीख निकली।
अचानक चिल्लाने की आवाज आने लगी फरजाना के परिवार वाले जाग गए फरजाना फरजाना के चिल्लाने की आवाज परिवार वालों ने उसे नींद से उठाने की कोशिश की, लेकिन फरजाना उठने के बजाए बेसुध हो गई।