हरिद्वार जनपद में स्कूल में अश्लील फिल्म देखने के आरोपी प्रधानाध्यापक को अब मोहम्मदपुर बुर्जुग के ग्रामीणों ने भी स्कूल में नहीं घुसने दिया। ग्रामीणों के विरोध के बाद प्रधानाध्यापक को लौटना पड़ा।
प्राथमिक विद्यालय कंकरखाता में पिछले साल प्रधानाध्यापक रमजान जख्मी को ग्रामीणों ने कंप्यूटर में अश्लील फिल्म देखते हुए पकड़ने का दावा किया था।
भनक लगते ही ग्रामीण स्कूल पहुंचे
इस पर विभाग ने उनको निलंबित कर दिया था। इस मामले में प्रधानाध्यापक को जेल तक की हवा खानी पड़ी थी। पिछले दिनों निलंबन खत्म होने के बाद विभाग ने प्रधानाध्यापक की तैनाती प्राथमिक विद्यालय कबूलपुरी रायटी में कर दी।
पढें, 'बीटल्स' की चौरासी कुटिया के दीवाने हैं विदेशी
इस बात की भनक लगते ही ग्रामीण स्कूल पहुंच गए थे और प्रधानाध्यापक को भीतर नहीं घुसने दिया। इस घटना के बाद विभाग ने उनकी तैनाती मोहम्मदपुर बुजुर्ग के प्राथमिक स्कूल में कर दी थी।
तैनाती हुई तो होगा विरोध
मंगलवार को जब प्रधानाध्यापक स्कूल पहुंचे तो ग्रामीण वहां आ धमके और प्रधानाचार्य का विरोध करने लगे। ग्रामीणों ने प्रधानाध्यपक को स्कूल के अंदर नहीं आने दिया।
विरोध देखते हुए प्रधानाध्यापक लौट आया। ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को चेतावनी दी कि यदि रमजान जख्मी की तैनाती की गई तो आंदोलन किया जाएगा।