फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Exclusive: शिक्षा विभाग के अजब-गजब हाल, तबादला एक्ट दरकिनार कर बिना नियमावली शिक्षकों की तैनाती की तैयारी

Thu, 03 Nov 2022 10:22 AM IST
रेनू सकलानी बिशन सिंह बोरा , अमर उजाला, देहरादून

सार

कोई नियमावली नहीं होने से प्रदेश के विभिन्न जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थानों में जुगाड़ व सिफारिश से शिक्षक तैनाती पा रहे हैं। अब जबकि, एससीईआरटी व डायट्स में शिक्षकों की तैनाती को लेकर नियमावली नहीं बनीं। वहीं, तबादला एक्ट लागू होने के बावजूद विभाग की ओर से इसे दरकिनार कर बड़ी संख्या में शिक्षकों और कर्मचारियों को इधर से उधर किया जा रहा है।  
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिक्षा विभाग के अजब-गजब हाल हैं। प्रदेश के विभिन्न जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थानों (डायट्स) में नियमावली बनने से पहले ही तबादला एक्ट दरकिनार कर शिक्षकों और कर्मचारियों की तैनाती की तैयारी है। इसके लिए राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद में नौ नवंबर से शिक्षकों की काउंसिलिंग शुरू होने जा रही है।
विज्ञापन


अपर निदेशक एससीईआरटी डॉ. आरडी शर्मा ने इस संबंध में निर्देश जारी किया है। प्रदेश में एससीईआरटी और डायट्स के लिए ढांचा और नियमावली बननी है। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक इसके लिए विभाग की ओर से कुछ संशोधन के बाद शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। शासन स्तर से इस पर सहमति के बाद इसे कैबिनेट में लाया जाना है, जबकि केंद्र सरकार की ओर से वर्ष 2013-14 में प्रस्तावित ढांचे को प्रदेश सरकार ने मंजूरी दी है, लेकिन इसकी नियमावली न बनने की वजह से इसे लागू नहीं किया जा सका है।

इससे हर साल सरकार को करोड़ों की चपत लग रही है। कोई नियमावली नहीं होने से प्रदेश के विभिन्न जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थानों में जुगाड़ व सिफारिश से शिक्षक तैनाती पा रहे हैं। अब जबकि, एससीईआरटी व डायट्स में शिक्षकों की तैनाती को लेकर नियमावली नहीं बनीं। वहीं, तबादला एक्ट लागू होने के बावजूद विभाग की ओर से इसे दरकिनार कर बड़ी संख्या में शिक्षकों और कर्मचारियों को इधर से उधर किया जा रहा है।  
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

शिक्षा विभाग में बड़ा खेल    
जिन शिक्षकों को स्कूलों में बच्चों को पढ़ाने के लिए तैनात किया गया है। वह स्कूल छोड़ डायट्स में तैनाती पा रहे हैं। इससे स्कूलों में बच्चे सफर कर रहे हैं। देहरादून, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर आदि में कई शिक्षक सिफारिश से तैनाती पाए हैं। 

इन विषयों के शिक्षकों की होनी है काउंसिलिंग 
एससीईआरटी देहरादून में नौ नवंबर को सीनियर लेक्चरर, लेक्चरर, इतिहास, मनोविज्ञान, हिंदी, शिक्षाशास्त्र, अंग्रेजी, शैक्षिक तकनीकी, आईटी एवं तकनीकी सहायक, दस नवंबर को लेक्चरर भूगोल, राजनीति विज्ञान, रसायन विज्ञान, संस्कृत, समाजशास्त्र, जीव विज्ञान, अर्थशास्त्र एवं गणित, 11 नवंबर को कार्यानुभव शिक्षक एवं सांख्यिकीकार। 

ये भी पढ़ें...उत्तराखंड:  चिनूक हेलीकॉप्टर ने केदारनाथ के लिए भरी उड़ान, मौसम ने दिया साथ, निर्माण सामग्री पहुंचाना शुरू

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थानों में लगभग 72 शिक्षकों की तैनाती की जानी है। कैबिनेट जिस दिन से नया ढांचा पास करेगी उसे उस दिन से लागू किया जाएगा। अभी व्यवस्था के तौर पर शिक्षकों की तैनाती की जा रही है। प्रदेश के पर्वतीय जिलों खासकर पिथौरागढ़ और उत्तरकाशी में शिक्षक न होने से दिक्कत आ रही है। -डा.आरडी शर्मा, अपर निदेशक एससीईआरटी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें