स्कूल में छात्राओं के साथ सेल्फी लेना एक शिक्षक को महंगा पड़ गया। शिक्षक रोज छात्राओं के साथ सेल्फी लेने की जिद करता था। इसके शिक्षक की इस हरकत से परेशान छात्रा ने ऐसे मचा चखाया।
छात्रा ने शिक्षक की हरकत की शिकायत परिजनों से की तो उन्होंने स्कूल पहुंचकर हंगामा कर दिया। मामला बढ़ते देख स्कूल प्रबंधन ने शिक्षक को निलंबित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भी शिक्षक से पूछताछ की। स्कूल प्रशासन और छात्रा के अभिभावकों ने पुलिस को कोई तहरीर नहीं सौंपी।
आवास विकास स्थित एक निजी स्कूल में 12वीं कक्षा तक के छात्र-छात्राएं पढ़ते हैं। भूरारानी निवासी गणित शिक्षक कुछ समय से छात्राओं के साथ सेल्फी लेकर उन्हें परेशान कर रहा था। दो दिन पूर्व विद्यालय में कक्षा 12 में पढ़ने वाली खेड़ा निवासी छात्रा के साथ भी शिक्षक सेल्फी लेने लगा तो छात्रा ने इसका विरोध किया।