फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंडः टीचरों का अनशन समाप्त, सोमवार से खुलेंगे स्कूल 

Sun, 18 Sep 2016 07:19 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
strike
विज्ञापन
उत्तराखंड में राजकीय शिक्षक संघ से जुड़े टीचरों ने रविवार को बेमियादी अनशन समाप्त कर दिया। शिक्षा मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी ने शिक्षा निदेशालय में अनशनकारी टीचरों को जूस पिलाकर अनशन समाप्त कराया।
विज्ञापन


इसके बाद प्रदेश भर के 21 हजार से अधिक हड़ताली टीचर आज से स्कूलों में काम पर लौट आएंगे। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राम सिंह चौहान ने कहा कि कुछ मांगों पर दोपहर दो बजे तक जीओ न मिला तो शिक्षक  फिर से आंदोलन शुरू करने को बाध्य होंगे।

राजकीय शिक्षक संघ से जुड़े टीचर तीन उपार्जित अवकाश एवं तबादला एक्ट सहित अपनी 18 सूत्री मांगों को लेकर पिछले छह सितंबर से बेमियादी अनशन पर थे। अनशन पर बैठे टीचरों को रविवार को शिक्षा मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी ने लंबित मांगों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वरिष्ठता के आधार पर दुर्गम से सुगम में तबादले किए जाएंगे, तबादलों में बीमार, विधवा और परित्यक्ता को प्राथमिकता दी जाएगी। तीन दिन का विशेष अवकाश मिलेगा। वहीं चयन व प्रोन्नतन वेतनमान में तीन फीसदी वेतन बढ़ोत्तरी के लिए अपर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में कमेटी गठित कर दी गई है। वित्त, कार्मिक व न्याय सचिव इसमें शामिल होंगे।

एक महीने के भीतर कमेटी अपनी रिपोर्ट देगी। इसके अलावा अंतर मंडलीय तबादलों के लिए नियमावली में संशोधन किया जाएगा। शिक्षा मंत्री ने कहा कि बेसिक और माध्यमिक की स्टेट रैली के लिए जनपदवार दो लाख रुपये दिए जाएंगे। वहीं उत्तर प्रदेश के विकल्पधारी टीचरों के मामलों में यूपी के साथ वार्ता की जाएगी।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि उत्तराखंड उन्हें कार्यमुक्त करने को तैयार है, लेकिन यूपी ने एनओसी न दी तो उन्हें परेशानी हो सकती है। स्कूलों के वर्गीकरण पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि शिक्षकों को दुर्गम स्कूलों में की गई सुविधाओं का लाभ दिया जाएगा।

जबकि 2003 की विज्ञप्ति में पुरानी पेंशन से छूट गए टीचरों को इसका लाभ दिया जाएगा। इसके बाद शिक्षा मंत्री ने बेमियादी अनशन पर बैठे कुमाऊं मंडल के मंडलीय मंत्री डॉ. कन्नू जोशी व प्रांतीय संयुक्त मंत्री सुंदर कुंवर को जूस पिलाकर अनशन समाप्त कराया। शिक्षक संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राम सिंह चौहान ने कहा कि संगठन की 95 फीसदी मांगें मान ली गई हैं। 

प्रांतीय महामंत्री सोहन सिंह माजिला ने कहा कि शिक्षा गुणवत्ता के लिए टीचरों से पढ़ाई के अलावा अन्य कोई काम न लिया जाए। टीचरों को अनशन समाप्त कराए जाने के दौरान विधायक राजकुमार, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता मुन्ना सिंह चौहान, मंडल अध्यक्ष रविंद्र राणा, मंडलीय मंत्री शिव सिंह नेगी, जिलाध्यक्ष देहरादून नरेंद्र सिंह बिष्ट, मंत्री सुभाष झिल्डियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें