फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक की इस अनोखी मुहिम के बाद यहां हमेशा 'जिंदा' रहेंगे पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी

Fri, 24 Aug 2018 09:39 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
Atal Bihari Vajpayee
विज्ञापन

पूर्व पीएम भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन से प्रभावित होकर उत्तराखंड के एक शिक्षक ने अनोखी पहल की है। गोपेश्वर के राजकीय इंटर कॉलेज पिपलीधार डांगर में प्रवक्ता जसवंत लाल ने अपनी पुश्तैनी जमीन पर एक अटल वाटिका बनाने का फैसला किया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, अटल वाटिका बनाने के इसके तहत पहले चरण में आम, अमरूद समेत विभिन्न फलदार प्रजाति के दो सौ पौधे रोपे गए हैं। यह वाटिका जंगली जानवरों, खासतौर पर बंदर व परिंदों के लिए भोजन का पर्याय बनेगी।
 

विज्ञापन

atal smriti vatika
शिक्षक वाजपेयी के जीवन से इतने प्रभावित हैं कि उन्होंने उनके निधन के बाद उनकी याद में कुछ नया करने की ठानी। इसके लिए उन्होंने अपने गांव मैठाणा में खाली पड़ी पुश्तैनी जमीन और आसपास के क्षेत्र में अटल स्मृति वाटिका बनाने की शुरुआत की है। उन्होंने यहां इस वाटिका की देख रेख का जिम्मा गांव वालों के ऊपर छोड़ा है। वहीं गांव वालों से भी पौधे लगाने की अपील की है।  

एक न्यूज वेबसाइट के मुताबिक, जसवंत का कहना है कि, आज जंगलों में पशु पक्षियों के लिए भोजन की पर्याप्त व्यवस्था न होने से जंगली जानवर आबादी में फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। यह वाटिका जानवरों को भोजन उपलब्ध कराने में सहायक होगी। उनकी इस पहल में उनके साथ उनकी मां शशि देवी समेत कई ग्रामीणों ने अभियान में निरंतर सहयोगी बनने का संकल्प लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें