ममता पाल व अन्य ने मामले में दाखिल की है याचिका
शिक्षकों की भर्ती के मामले में ममता पाल व अन्य की ओर से सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की गई है। अभ्यर्थी इस मामले को लेकर पहले हाईकोर्ट गए थे लेकिन हाईकोर्ट से याचिका खारिज होने के बाद अब सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की गई है।
डीएलएड अभ्यर्थी चाहते हैं जल्द हो भर्ती
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थानों से डीएलएड कर चुके अभ्यर्थी चाहते हैं कि 1670 पदों पर भर्ती को जल्द पूरा कर लिया जाए। इन अभ्यर्थियों का मानना है कि भर्ती प्रक्रिया में जितनी देरी होगी, भर्ती उतने ही कानूनी दांव पेंच में उलझती चली जाएगी।
12 जनवरी को सभी जिलों में एक साथ होगी काउंसलिंग
प्राथमिक शिक्षक भर्ती के लिए 12 जनवरी को सभी जिलों में एक साथ काउंसलिंग होगी। जिससे एक अभ्यर्थी के एक जिले में चयन के बाद उसे दूसरे जिले में चयन का मौका नहीं मिलेगा।
ये भी पढ़ें...Ankita Murder Case: सीएम धामी से मिले अंकिता के मां और पिता, सर्वोच्च प्राथमिकता से न्याय दिलाने का मिला भरोसा
शिक्षा निदेशालय ने शासन को लिखा पत्र
शिक्षक भर्ती के मामले के सुप्रीम कोर्ट में पहुंचने पर शिक्षा निदेशालय ने शासन को पत्र लिखा है कि प्रकरण की पैरवी के लिए एडवोकेट ऑन रिकार्ड नामित किया जाए।