फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सरकार देगी खास तोहफा

Fri, 08 Feb 2019 09:37 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
Teacher
विज्ञापन

उत्कृष्ट कार्य करने वाले चार शिक्षकों को सरकार टीचर ऑफ द मंथ सम्मान देगी। इसके लिए जिला, मंडल और राज्य स्तर पर मूल्यांकन किया जाएगा। शिक्षकों का चयन शैक्षणिक व अन्य सहायक गतिविधियों के आधार पर किया जाएगा। 

विज्ञापन


राज्य परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा अभियान एवं महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा ज्योति यादव ने बताया कि प्रत्येक माह चार शिक्षकों को उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान प्रदान किया जाएगा। चयनित शिक्षकों के विद्यालयों को एक-एक लाख रुपये की धनराशि प्रदान की जाएगी। इसमें से 15 हजार रुपये की नगद धनराशि या उतनी कीमत का स्मार्ट फोन, टैबलेट, ई-बुक चयनित शिक्षक को प्रदान किया जाएगा। 

ज्योति यादव ने इसकी चयन प्रक्रिया के संशोधित आदेश जारी किए हैं। उन्होंने बताया कि जिला स्तर पर अधिकतम 50 और मंडल व राज्य स्तर पर पांच-पांच अंक में से मूल्यांकन किया जाएगा। शिक्षकों को जिला स्तर पर 30 अंक मासिक परीक्षा में छात्रों की संप्राप्ति स्तर और 20 अंक कार्यानुभव, अध्यापक डायरी, प्रतिभा दिवस, नवाचारी प्रयोग आदि सहायक कार्यों के आधार पर दिए जाएंगे। इसके बाद मंडल स्तर पर मंडलीय अपर निदेशक की अध्यक्षता में गठित समिति और राज्य स्तर पर अधिकतम पांच-पांच अंक का मूल्यांकन होगा। कुल 60 अंकों में से शिक्षकों का मूल्यांकन किया जाएगा। 
विज्ञापन


हर स्तर पर चुना जाएगा एक शिक्षक
पुरस्कार के लिए प्राथमिक (कक्षा एक से पांच), उच्च प्राथमिक (छह से आठ), माध्यमिक (कक्षा नौ व दस) और उच्च माध्यमिक (कक्षा 11 व 12) स्तर पर एक-एक शिक्षक का चयन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें