फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौणी यूनिवर्सिटी की तीन शोध छात्राओं का यूपी में डंका

Thu, 07 Feb 2019 01:11 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन

नौणी विवि की तीन छात्राओं रिधम, किरण ठाकुर और सरस्वती नेगी ने उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय सम्मेलन में सर्वश्रेष्ठ मास्टर्स थीसिस पुरस्कार अपने नाम किया है। ये तीनों विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों में रिसर्च स्कॉलर हैं। यह पुरस्कार आगरा की जीवीके सोसायटी ने हाल ही में सतत कृषि के लिए प्राकृतिक संसाधनों का प्रबंधन विषय पर करवाए राष्ट्रीय सम्मेलन के दौरान दिया। 

विज्ञापन


रिधम ने प्रदेश की सपरून घाटी में सब्जी उगाने वाले क्षेत्रों की पोषण संबंधी स्थिति पर किए शोध कार्य के लिए यह पुरस्कार जीता। वहीं किरण ने खुमानी की पैदावार, परिपक्वता पर विभिन्न प्लांट हारमोन्स के प्रभाव का अध्ययन किया। अवार्ड जीतने वाली तीसरी शोधकर्ता सरस्वती नेगी ने अपनी एमएससी के दौरान ओकरा पर शोध कार्य किया। कुलपति डॉ. एचसी शर्मा ने छात्रों और रिसर्च गाइड को बधाई दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें