फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिजनों ने छोटे नहीं करवाए बाल, तो शिक्षक ने ही स्कूल में 40 छात्रों के बालों पर चला दी कैंची

Thu, 12 Dec 2019 08:53 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंपावत

सार

  • चंपावत के भिंगराड़ा जीआईसी में छात्रों के बालों पर चला दी कैंची
  • अभिभावकों में गुस्सा, मामले को उच्चाधिकारियों के समक्ष उठाएंगे  
  • बड़े बाल होने की दलील देकर 30 से 40 छात्रों के बाल काटे गए 
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के चंपावत के भिंगराड़ा जीआईसी में बुधवार को कुछ शिक्षकों के हाथ में किताब-कलम के बजाय कैंची थी। स्कूल में 30 से 40 छात्रों के बाल काट दिए गए। इन छात्रों के बाल लंबे होने की दलील देकर उन्होंने यह कदम उठाया। इससे अभिभावकों में गुस्सा है। उन्होंने मामले को उच्चाधिकारियों के सम्मुख उठाने की बात कही है।

विज्ञापन


अभिभावकों का कहना है कि बुधवार को जीआईसी के एक शिक्षक ने छात्रों के लंबे बाल होने की दलील दे आनन-फानन में बाल काट डाले। बताया गया कि बाल कटने के दौरान कई छात्र डरे-सहमे भी थे।

स्कूल के अवकाश के बाद घर पहुंचकर कुछ छात्रों ने परिजनों को इस घटनाक्रम की जानकारी दी तो अभिभावकों ने इस पर नाराजगी जताई। उनका कहना था कि ज्यादातर छात्रों के बाल लंबे नहीं थे। अगर ऐसा करना जरूरी भी था तो शिक्षकों को खुद बाल काटने के बजाय अभिभावकों से छात्रों के बाल कटवाने के लिए कहना चाहिए था, जबकि दूसरी तरफ बाल काटने वाले शिक्षक का कहना है कि उन्होंने गलत मंशा से कार्य नहीं किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अभिभावक संघ की बैठक में किया गया था मना

उन्होंने अनुशासन बनाने और छात्रों को पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने लिए प्रेरित करने के लिए ये कदम उठाया है। वहीं प्रधानाचार्य अभिषेक श्रीवास्तव का कहना है कि वह अवकाश पर थे। उन्होंने माना कि स्कूल परिसर में बाल काटे गए हैं। कहा कि पूर्व में अभिभावक संघ की बैठक में लंबे बाल के लिए छात्रों को मना किया गया था। 

छात्रों का अनुरोध भी ठुकराया 
जीआईसी भिंगराड़ा के कई छात्रों ने शिक्षक से बाल नहीं काटने का अनुरोध करते हुए अगले दिन बाल कटवाकर आने की बात कही। कुछ अभिभावकों ने बताया कि छात्रों ने यहां तक कहा कि अगर स्कूल में ही बाल काटना जरूरी है तो वे आपस में ही एक-दूसरे के बाल काट लेंगे। मगर इस आग्रह को भी नहीं माना गया।

मैं धूरा के बहुउद्देश्यीय शिविर में गया था। अभी यह मामला मेरे संज्ञान में नहीं आया है। प्रधानाचार्य से पूरे प्रकरण की जानकारी लेने के बाद जरूरी कार्रवाई की जाएगी। 
आरसी पुरोहित, मुख्य शिक्षाधिकारी, चंपावत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें