बस के स्टाफ ने बस में आई खराबी की जानकारी तुरंत लोहाघाट डिपो के अधिकारियों को दी। करीब 25 मिनट के भीतर डिपो से दूसरी बस भेजकर यात्रियों को दिल्ली रवाना किया गया।
रोडवेज कार्यशाला में करीब चार महीने से फोरमैन का पद रिक्त होने से कभी-कभार फिटनेस के काम में अड़चन आ रही है। बस का परीक्षण किया गया था। जिस वक्त इस बस को दिल्ली के लिए भेजा गया था तब बस का ब्रेक ठीक था। मामले की जांच कराई जाएगी।
-भुवन चंद्र आर्या, वरिष्ठ स्टेशन प्रभारी, लोहाघाट।