फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक बुटोइया को मिला बुद्धा नेशनल अवॉर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
विकासनगर। राजकीय इंटर कॉलेज छरबा में तैनात शिक्षक जितेंद्र सिंह बुटोइया को रविवार को नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बुद्धा नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। उन्हें यह पुरस्कार भारतीय दलित साहित्य अकादमी की ओर से प्रदान किया गया।
विज्ञापन

नई दिल्ली के आउटर रिंग रोड स्थित निरंकारी समागम ग्राउंड में आयोजित इस सम्मेलन में पूरे देश के विभिन्न क्षेत्रों से ताल्लुख रखने वाले पांच हजार से अधिक लोगों ने प्रतिभाग किया। बुटोइया को यह पुरस्कार मुख्य अतिथि राज्यसभा के वाइस चेयरमैन सत्यनारायण जटिया, इंग्लैंड एकेडमी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओपी आजाद, डॉ. सोमनपाल सुमन ने संयुक्त रूप से प्रदान किया। उन्होंने अवॉर्ड के रूप में शिक्षक को शॉल ओढ़ा स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर उत्तराखंड एकेडमी के अध्यक्ष प्रो. जयपाल सिंह भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें