फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल में छात्राओं को अध्यापक ने बुरी तरह पीटा, अब उसके खिलाफ हुई ये कार्रवाई

Sat, 04 May 2019 07:34 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
विज्ञापन
अमर उजाला
विज्ञापन

ऊधमसिंह नगर के गूलरभोज के राजकीय प्राथमिक विद्यालय में बालिकाओं की पिटाई करने वाले शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उप शिक्षाधिकारी ने अध्यापक को तत्काल प्रभाव से हटा दिया है। साथ ही स्कूल में बच्चों को पढ़ाने के लिए दो नए शिक्षकों की तैनाती भी कर दी गई है।

विज्ञापन


मंगलवार को कैनाल कॉलोनी नंबर दो स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय के बच्चों और अभिभावकों ने स्कूल के अध्यापक अरविंद कुमार पर स्कूल में देरी से आने और जल्दी वापस जाने की शिकायत कर प्रदर्शन किया था। इससे आक्रोशित अध्यापक ने शिकायत करने वाली दो छात्राओं की बेरहमी से पिटाई कर दी। छात्राओं के पिता जाकिर ने बच्चियों का मेडिकल कराकर बृहस्पतिवार को चौकी में अध्यापक के खिलाफ तहरीर सौंपी थी, हालांकि बृहस्पतिवार देर शाम दोनों पक्षों के बीच समझौता भी हो गया था।

Trending Videos
विज्ञापन

मामले की जांच के आदेश दिए थे

बालिकाओं की पिटाई को गंभीरता से लेते हुए डीईओ बेसिक पदमेंद्र सकलानी ने उप शिक्षाधिकारी रवि मेहता को मामले की जांच के आदेश दिए थे। शुक्रवार को उप शिक्षाधिकारी स्कूल पहुंचे वहां पीड़ित छात्राएं मौजूद नहीं थी। इस पर उन्होंने अध्यापक और अन्य बच्चों से मामले की जानकारी लेकर बयान दर्ज किए।

इसके बाद उप शिक्षाधिकारी ने अध्यापक अरविंद कुमार को तत्काल प्रभाव से स्कूल से हटाने का आदेश जारी कर उन्हें उनके मूल विद्यालय में भेज दिया। इसके साथ ही दो अध्यापकों की व्यवस्था भी स्कूल में कर दी गई है। उनका कहना है कि स्कूल में डंडा ले जाना ही वर्जित है। ऐसे में अध्यापक द्वारा छात्राओं को बेरहमी से पीटा जाना अपराध की श्रेणी में आता है। बताया कि वह फिर से स्कूल जाकर पीड़ित छात्राओं के बयान भी लेंगे। जिसके आधार पर अध्यापक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें