शिक्षा के मंदिर कहे जाने वाले स्कूल में अगर अगर शिक्षक ही हैवान बन जाए तो बच्चे क्या सीखेंगे। ऐसा ही मदरसे में एक छात्र के साथ हुआ। छात्र ने हैवान बने शिक्षक की जो कहानी सुनाई उसे सुनकर आपकी भी रूह कांप उठेगी।
शहर से सटे ग्रास्टनगंज गांव में स्थित एक मदरसे में एक शिक्षक ने छात्र की इतनी बुरी तरह से पिटाई कर दी कि उसे दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। छात्र की हालत गंभीर बताई जा रही है। परिजनों ने संबंधित शिक्षक के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।
आमपड़ाव निवासी जाकिर पुत्र अब्दुल वाहिद ने पुलिस को बताया कि उनका 15 साल का बेटा सानू एक साल से ग्रास्टनगंज स्थित मदरसे में पढ़ाई कर रहा है। विगत चार मई को मदरसे की अचानक छुट्टी कर दी गई।
वह अपने बेटे सानू को लेने के लिए मदरसे में गए तो वह वहां घायल पड़ा था। वहां के कारी (शिक्षक) से घायल होने का कारण पूछा तो उन्होंने उसे हल्की-फुल्की चोट आना बताया।